About Us

प्रोफेसर जनार्दन धामिया, थापक धामिक लोकतंत्री धाम
जन्मतिथि : एक जनवरी १९५४ ई.
जमभूमि: करमहा , टोला- सोहरौना, जनपद- महराजगंज,उत्तर प्रदेश , भारत |
हिंदी-विभाग ,दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में १९८० अध्यापक से और ३१ मार्च २०१५ से विभागाध्यछ |

जन्मतिथि : एक जुलाई १९४९ ई.
जन्मभूमि : लक्छ्मीपुर एकडंगा, जनपद- महराजगंज ,उत्तर प्रदेश, भारत |
क्लास १० तक की पढ़ाई विद्यालय में, फिर आगे की पढ़ाई घर पर ही और एम. ए. करने के बाद बी.एड. के बाद १९७२ में अध्यापन का कार्य मिला तथा जून २०११ को अवकाश प्राप्त किया |
लोकतंत्री धाम और ‘साथी समाज’ की अवधारणा की ओर गति बनने लगी है | राम गैस प्रसाद खुद के शब्दों में ‘लोकतंत्री धाम’ के कार्यो को आगे विस्तारित करने के लिए समर्पित हूँ | प्रधान संपादक :’लोकतंत्री साहित्य’

कैलाशपति धामिया
जन्मतिथि : १० फ़रवरी १९५७ ई.
जन्मभूमि : ग्राम- गेरमा और वर्तमान पता है : बीजापुर में सिसवा पुलिस चौकी के पास किराना व्यवसाय |
स्त्री-पुरुष के बीच समानता वाला सम्बन्ध तथा नागरिकों के बीच भाईचारा की चाहत बन गयी है | पुराने भारत का जो जीवन था , उसमें अपने को शूद्र समुदाय का बताने में गर्व का अनुभव भी करने की चेतना मे आ चुके हैं | लोकतंत्री धाम का स्थान बनाना इनके जीवन का प्रमुख उदद्येश्य बन गया है |

हरिश्चन्द्र धामिया
जन्मतिथि : ५ मई १९६८ ई.
जन्मभूमि : जमुई , निचलौल ,महराजगंज,उत्तर प्रदेश, भारत |
अपने शब्दों में है – मै अबतक की विचारधाराओं में उन्नत सर्वोत्तम वैज्ञानिक समाजवाद को मानता हूँ और इसे हासिल करने के लिए भारतीय समाज का लोकतंत्रीकरण जरुरी समझता हूँ | लोकतंत्री धाम के उदद्येश्य को पूरा करने के लिए अपनी समझदारी के साथ खुद को समर्पित करता हूँ |

धामिया रामसूरत पटेल
जन्मतिथि : १ अक्टूबर १९७५
जन्मभूमि : मुंडेरा खुर्द, लक्छ्मीपुर एकडंगा , जनपद- महराजगंज ,उत्तर प्रदेश, भारत |
पढ़ाई हायर सेकेंडरी और कपड़ा के थोक तथा फुटकर विक्रेता |
इनकी समझ और जीवन-पथ खुद इन्हीं के शब्दों में है :- भारत के विकास में अब तक की सबसे बड़ी बाधा रही है पाखण्ड एवं रूढ़ीवाद | इसे समाप्त करने तथा अब तक के सबसे बड़े अविष्कार लोकतंत्र को स्थापित करने के लिए लोकतंत्री धाम के प्रति अपने को समर्पित करता हूँ |

अलका धामिया
जन्मतिथि : १० जनवरी १९७७ ई. |
जन्मभूमि : ननिहाल पटखौली में कप्तानगंज के पास है और पैत्रिक गांव करमहा, टोला –सोहरोना महराजगंज, उत्तर प्रदेश , भारत |
इतिहास और हिंदी साहित्य में एम.ए. , बी.एड. ,नेट और उत्तर प्रदेश सरकार के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका |
राहुल सांस्कृत्यायन के साहित्य की विशेषज्ञता है तथा ‘लोकतंत्री साहित्य’ की सहसंपादक भी हैं | सामाजिक-सांस्कृतिक कार्य के प्रति लगाव है| लोकतंत्री धाम के धामिक मण्डल में शामिल हैं |

सतीशचन्द्र धामिया
जन्मतिथि : १९ जनवरी १९६७ ई. |
इंटरमीडिएट और उत्तर प्रदेश के चिकित्सा विभाग में सेवारत हैं तथा लोकतंत्री धाम के धामिक मण्डल में शामिल हैं |

धामिक राम प्रकाश और उपनाम है – आर. पी. गौतम
जन्मतिथि : ४ अगस्त १९८५ ई. |
जन्मभूमि : ग्राम-सेऊर, तहसील- मडियाहू , जनपद –जोनपुर, उत्तर प्रदेश ,भारत |
डिप्लोमा इन फार्मेसी ,एम.ए. ,हिंदी और नेट/जे.आर.एफ.
संपादक : ‘लोकतंत्री साहित्य ’सदस्य : दलित साहित्य अकादमी , उत्तर प्रदेश , परामर्शदाता : डॉ. अम्बेडकर समाजोत्थान सेवा समिति अम्बेडकर नगर ; सलाहकार : डॉ. अम्बेडकर वेलफेअर एशोसिएसन उ. प्र. , इलाहाबाद | अध्ययन और अध्यापन के प्रति अभिरुचि तथा समाजिक , राजनैतिक , आर्थिक ,सांस्कृतिक , धार्मिक मुक्ति की दिशा में अनवरत लगे रहने की चाह जिसके चलते लोकतंत्री धाम से जुड़ना हुआ |